OMG! महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, शादी के कई तक निःसंतान थी महिला…..

राजस्थान के टोंक जिले में एक महिला को एक साथ चार बच्चे हुए हैं। ऐसे मामले 10 लाख मामलों  में एक होता है और ऐसा ही केस 15 वर्ष पहले भी आया था यानी इस जिले में इससे पहले भी एक साथ 4 नवजातों को जन्म दिया जा चुका है और ये इस जिले में अब तक का तीसरा मामला है, जहां किसी महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया हो। ये मामला टोंक जिले के वजीरापुर का है, जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। 

15 साल में तीसरा मामला

जानकारी के अनुसार महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी, लेकिन तब से ही महिला गर्भवती नहीं हो पा रही थी और 4 साल बाद अब चार बच्चे हुए हैं तो पूरा परिवार बहुत खुश है। डॉ शालिनी ने बताया कि रविवार की शाम को महिला को उनके अस्पताल लाया गया था.

देर रात प्रसव पीड़ा के बाद महिला की डिलीवरी करवाई गई।  सोमवार की सुबह 6 बजे के लगभग महिला ने पहले बच्चे  को जन्म दिया फिर 4 मिनिट के अंदर उसने 3 और बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के हैं। चारों शिशु और मां स्वास्थ्य हैं।

पहले ही दे दी थी जानकारी

सभी शिशु और मां सआदत अस्पताल में हैं। डॉ शालिनी ने बताया कि प्रसूता को गर्भवती होने के दूसरे माह में ही बता दिया था कि उसके गर्भ में 1 से ज्यादा यानी 4 भ्रूण हैं। और चार माह पूरे होने पर गर्भपात की संभावना को देखते हुए महिला के भ्रूण को विशेष तकनीक से इस तरह से बंद किया गया था कि उसे सिर्फ जांच के समय खोला जा सके।