भारत से दुबई जाने में क्या है प्रोसेस? कितना होगा खर्च और कहां से ले वीजा, जानें- सबकुछ..

Dubai : लोगों का मन होता है कि वह एक बार पूरी दुनिया में घूमें और इनमें से कई लोग होते हैं जो दुबई में घूमने के साथ ही अपनी आलीशान जिंदगी भी जीना चाहते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो पैसे कमाने या नौकरी के चक्कर में भी दुबई (Dubai) जाते हैं। लेकिन आप पहली बार दुबई जा रहे हैं तो हम आपको बता दे कि दुबई जाने के कई तरीके हैं। आज हम उन तरीकों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से दुबई पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से कैसे पहुंचे दुबई

दुबई तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका हवाई मार्ग से है। आप चाहे तो अमीरात एयरलाइन्स (दुनिया के 100 शहरों से ज्यादा को जोड़ने वाली), फ्लाई दुबई और ऐतिहाद सहित कई एयरलाइन्स से यहां पहुंच सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो एयर अरबिया से शारजहाँ एयरपोर्ट उतर सकते है। यहां से आप टैक्सी लेकर मुख्य शहर तक जा सकते है।

सड़क मार्ग से दुबई जाने का रास्ता

दुबई (Dubai) में सड़क मार्ग से प्रवेश करने का सिर्फ एक तरीका है और वह ओमान से होकर गुजरता है। यहां आने के लिए आपको किसी परमिट की जरूरत नहीं है लेकिन आपको ओएमआर 3000 का एग्जिट चार्ज चार्ज लगता है। दुबई (Dubai) से वापस जाने के लिए आपको ओमान में फिर से प्रवेश करने के लिए भुगतान रसीद भरनी होगी।

ट्रेन और बस से दुबई

आपको बता दे कि दुबई आने के लिए कोई भी रेल मार्ग अभी तक नहीं बना है। लेकिन अमीरात एक्सप्रेस दुबई (Dubai) को अन्य अमीरात से जोड़ती है। दुबई, शारजाह, अजमान, मसाफी, अबू धाबी और अन्य जगहों के बीच आप लगातार बस सेवाओं का लाभ आप उठा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप दुबई जा रहे हैं तो आपको नोल कार्ड खरीदना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसकी मदद से आप किसी भी बस, ट्रेन या यातायात के अन्य साधन में सफर कर सकते हैं। इस कार्ड की मदद से आप एक शहर से दूसरे शहर में जा सकते हैं। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा मुफ्त है। यहां पर घूमते फिरते समय आपको सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा वरना भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।