कभी Tejashwi Yadav की कप्तानी में खेलते थे Virat Kohli, देखिए-तस्वीरें..

Tejashwi Yadav: लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने राजनीति में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। राजनीतिक पंडित का कहना है कि लालू प्रसाद यादव के बाद राजद को तेजस्वी यादव संभालेंगे और पार्टी का नाम बचाने में कामयाब होंगे। नतीजा यह हुआ कि राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई, लेकिन इसके अलावा तेजस्वी यादव राजनीति से पहले क्रिकेट खेलते थे। इतना ही नहीं विराट कोहली (Virat Kohli) और तेजस्वी यादव एक ही टीम में खेलते थे।

एक साथ क्रिकेट खेलते थे विराट और तेजस्वी : आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का देश की राजधानी दिल्ली और वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से काफी करीबी रिश्ता है। दरअसल, तेजस्वी यादव अंडर-15 में विराट कोहली के साथ कई मैच खेल चुके हैं। दोनों मूल रूप से बल्लेबाज थे। अंडर-15 से ही विराट कोहली और तेजस्वी यादव एक साथ खेले हैं। इसके अलावा दोनों अंडर-19 में भी साथ खेल चुके हैं। बताया जाता है कि साल 2014 में जब विराट कोहली का काफी बुरा दौर चल रहा था तब तेजस्वी यादव ने उनके लिए फेसबुक पर पोस्ट किया था।

2008 से 2012 तक तेजस्वी यादव इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे। यह उनका दुर्भाग्य ही था कि उन्हें टीम के 11 खिलाड़ियों में कभी शामिल नहीं किया जा सका। तेजस्वी का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने केवल 7 घरेलू क्रिकेट मैच खेले और उनमें केवल 37 रन बनाए, यानी उनका औसत 5 से थोड़ा अधिक था। बल्लेबाजी की तरह गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं थी, उन्हें केवल 1 विकेट ही मिल सका।