Traffic Challan न जमा करने वाली गाड़ियों को किया जाएगा सीज,जानें नए नियम की पूरी डिटेल!

3 Min Read

Traffic Challan Rules: देश भर में सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। अगर इन ट्रैफिक नियमों का कोई भी वाहन चालक उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो उस उल्लंघन किए गए नियम के अनुसार जुर्माना भरना पड़ता है। इसी बीच रांची पुलिस ने भी वाहन चालकों पर नजर रखने के लिए ऑटोमेटिक कैमरे का सहारा लिया है। जिसकी वजह से लोगों का चालान काटा जा रहा है और चेतावनी भी दी जा रही है कि जो लोग चालान नहीं भरेंगे उनकी गाड़ियां भी सीज कर ले जायेंगी।

पुलिस कड़ाई से वसूलेगी जुर्माना

दरअसल, रांची पुलिस ने वाहन चालकों पर सख्ती दिखाते हुए या आदेश दिया है कि जो भी व्यक्ति ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाएगा और उसे पर लगा हुआ जुर्माना नहीं जमा करेगा तो पूरी कड़ाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। इस नियम को फॉलो करने की तैयारी पुलिस ने कर दी है और जुर्माना वसूलने के लिए कई चरण बनाए जाएंगे जिसमें लोगों को चेतानी तक दी जाएगी। लेकिन चेतावनी के बाद अगर कोई जुर्माना नहीं भरता है तो इसका अंजाम पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए देखेगी।

  1. बता दें कि, पहले चरण में पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए रिमाइंडर भेजा जाएगा जिसमें इस बात की जानकारी दी जाएगी कि वाहन चालक उचित जुर्माना को जमा करें।
  2. इसके बाद भी अगर वाहन चालक जुर्माना नहीं भरता है तो उसे वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा ताकि वाहन चालक वाहन को सड़कों पर ना चला सके।
  3. इसके अलावा भी अगर जोर जबरदस्ती दिखाते हुए कोई भी वाहन चालक अपनी वहां को सड़कों पर दौड़ते हुए पकड़ा जाता है तो तुरंत ही उस वहान को जप्त कर लिया जाएगा।

32 हजार से अधिक लोगों ने नहीं जमा की राशि

रांची पुलिस के अनुसार अब तक रांची में लगभग 32000 से अधिक लोगों ने चालान की राशि जमा नहीं की है और यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए जुर्माना राशि वसूलने का फैसला लिया है और लोगों को नोटिस और रिमाइंडर जारी करते हुए राशि व वसूलने का फैसला लिया है।

Share This Article
Follow:
विवेक यादव डिजिटल मीडिया में पिछले 2 सालों से काम कर रहे हैं. thebegusarai में विवेक बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इससे पहले 'एमपी तेजखबर' के साथ इन्होंने अपनी पारी खेली है. विवेक ऑटो, टेक, बिजनेस, नॉलेज जैसे सेक्शन में लिखने में इनकी विशेष रुचि है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई की है। काम के अलावा विवेक को किताबें पढ़ना, लिखना और नई जानकारी जुटना काफी अच्छा लगता है।
Exit mobile version