दूल्हे ने पेश की मिसाल- लौटाए दहेज के 11 लाख और 1 रुपए शगुन लेकर की शादी….

न्यूज डेस्क: देश में शादियों का सीजन अपने चरम पर है। इन दिनों कई शादियां हो रही हैं। इन शादियों से कई ऐसी खबरें भी देखने को मिलती हैं जिससे आप हैरान रह जाते हैं। लेकिन राजस्थान की एक शादी से ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक मिसाल कायम की है। इस शादी में दूल्हे को बेटी के परिवार वालों ने मोटी रकम दी तो दूल्हे और उसके परिवार वालों ने सम्मान के साथ पैसे वापस कर दिए। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों में एक सकारात्मक हलचल पैदा हो गई। इसके बाद जैसे ही यह खबर फैली कि लोग दूल्हे की तारीफ करने लगे।

दूल्हे ने 11 लाख 51 हजार रुपए लौटाए : दरअसल, नागौर के डेगाना निवासी कुंदन सिंह जोधा की 17 फरवरी को शादी हुई थी। उनकी शादी दूसरों के लिए मिसाल बन गई। सीकर जिले में बारात में दूल्हा और उसके परिवार द्वारा लिए गए फैसले से समाज को सही दिशा मिलने की उम्मीद है। लोग इस सराहनीय फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं।

पत्रिका में छपी एक खबर के अनुसार डेगाना तहसील के जालसू कलां निवासी कुंदन सिंह की शादी सीकर जिले के गांव नरसिंहपुरी निवासी निकिता तंवर के साथ हुई है। शादी में जब दुल्हन के पिता निकिता ने वर पक्ष को 11 लाख 51 हजार रुपए टीके में शगुन के तौर पर दिए। तब वर पक्ष के लोगों ने नोटों से सजी थाली दुल्हन के पिता को लौटा दी। वर पक्ष ने शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया और एक नारियल लेकर लोगों का दिल जीत लिया।