50KG सोने से तैयार होगा Ram Mandir का दरवाजा, जानें- क्या होगा खास….

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलाल (Ram Mandir) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आपको बता दें कि 50 किलो सोने से मंदिर के दरवाजे तैयार किए जाएंगे। बहुत जल्द मंदिर भूतल में दरवाजे लगाने का काम पूरा हो जाएगा। तीन मंजिलें राम मंदिर में कुल 42 दरवाजे लगाए जाने हैं। हर मंजिल पर 14-14 दरवाजे लगाए जाएंगे। इस दरवाजे को तैयार करने में लगभग 50KG सोना उपयोग किया जाएगा।

5 जनवरी तक दरवाजा हो जाएगा तैयार

दरवाजे को स्वर्ण जड़ित करने वाले ने कारीगरों ने बताया है कि दरवाजे में सागौन की लकड़ी का उपयोग किया गया है। इसके बाद दरवाजे पर तांबे की परत चढ़ाई गई है। तांबे के परत के बाद इन दरवाजों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाएगी। 5 जनवरी तक भूतल के सभी दरवाजों पर सोने जड़ने का काम पुरा हो जायेगा।

सर्वोत्तम मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा

राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने वाला है। रामलला श्याम या श्वेत रंग के होंगे। कर्नाटक के दो तथा राजस्थान के एक मूर्तिकार ने तीन अलग-अलग मूर्तियां बनाई है। इन तीनों में से जो सर्वोत्तम मूर्ति होगी उसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। रामलाल के अचल मूर्ति के चयन को लेकर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा गुप्त मतदान किया गया है। मतदान का परिणाम 10 जनवरी को घोषित किया जाएगा।