200 करोड़ के आलीशान बंगलों में रहती हैं Sonam Kapoor, देखिए- फैमिली के साथ अनदेखी तस्वीरें…..

Sonam Kapoor: अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड में बेहतरीन कामों के लिए जानी जाती है। सोनम ने आनंद अहूजा से शादी की है। आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं ऐसे में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने ससुराल दिल्ली गई थी। दिल्ली में सोनम और आनंद (Anand Ahuja) का एक खूबसूरत विला है। यह विला दिखने में जितना खूबसूरत उतना ही आलीशान है। आज हम आपको सोनम कपूर के विला का टूर करवाएंगे आइए देखते हैं इस विले की खूबसूरती को।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का यह आलीशान बंगला दिल्ली के पॉश इलाके पृथ्वीराज रोड पर स्थित है। इस कपल के घर का नाम ‘शेरमुखी बंगला’ है।खबरों के मुताबिक इस बंगले की कीमत करीब 173 करोड़ रुपए है। जो 28 हजार 530 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

यह घर के लिविंग एरिया में लाइट कलर के सोफे लगे हैं और टेबल को फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा आपको घर में बड़े-बड़े और महंगे झूमर भी देखने को मिल जाएंगे। ये तस्वीरें हाल ही में सोनम ने शेयर की थीं। घर के डायनिंग एरिया की बात करें तो यह भी काफी बड़ा है। जहां टेबल के साथ हल्के रंग की लकड़ी की कुर्सियां ​​भी हैं। इसके अलावा कपल ने अपने घर में किताबें रखने की जगह भी बना ली है। जिनकी दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स हैं।