वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua का निधन- बेटी ने भावुक पोस्ट करके दी जानकारी

डेस्क : इस वक्त मीडिया जगत से एक दुःख भरी खबर सामने निकल कर आ रही है। बता दे कि भारत के वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके निधन की पुष्टि खुद उनकी बेटी मल्लिका दुआ द्वारा की गई है। ऐसे में विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

Vinod Dua (Journalist) Age, Wife, Family, Biography & More » StarsUnfolded

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने दिल्ली के एक शरणार्थी कॉलोनी में अपना जीवन जिया है। इतना ही नहीं उन्होंने 42 साल तक निर्भीक और असाधारण पत्रकारिता की है। वह लगातार सच के लिए आवाज उठाते रहे और उन्होंने पत्रकारिता जगत में अच्छा खासा नाम कमाया। इतना ही नहीं उनकी पत्नी पहले ही स्वर्गवासी हो चुकी है। यह सारी जानकारी उनकी बेटी ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। फिलहाल के लिए उनका अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (फाइल फोट)

विनोद दुआ की पत्नी का नाम चिन्ना दुआ है, जिनकी मृत्यु करोना कि दूसरी लहर में हो गई थी। जब करोना कि दूसरे लहार आई थी तो उनकी पत्नी इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थी। बीते समय से विनोद दुआ की तबीयत खराब चलने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। समय-समय पर उनकी बेटी उनके चाहने वालों को यह बता रही थी कि इस वक्त विनोद दुआ सीरियस है। सभी लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे थे।

विनोद दुआ ने 67 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें की उन्होंने दूरदर्शन के लिए भी काम किया है। भारत सरकार की तरफ से विनोद दुआ को 2008 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके 9 साल बाद यानी कि 2017 में विनोद दुआ को पत्रकारिता जगत में जीवन भर की उपलब्धि दी गई जिसके चलते उनको मुंबई में बुलाया गया और रेडइंक पुरस्कार दिया गया।