11 महीने में ऐसा दिखने लगा Ritesh Pandey का बेटा, क्यूटनेस देख आप भी हो जाएंगे फिदा, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें….

Ritesh Pandey: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रितेश पांडेय हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रितेश पांडे अपने करियर में दिन-ब-दिन तरक्की कर रहे हैं। उनके गानों को करोड़ों लोग पसंद करते हैं। उनकी गिनती भोजपुरी के ऐसे कलाकारों में होती है जिन्होंने कम समय में ज्यादा तरक्की की है। पिछले साल रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) बेटे के पापा बने थे।

अब उनका बेटा 1 साल का होने वाला है। रितेश पांडे ने अपने बेटे के 11 महीने के होने पर उसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें उनका बेटा (Ritesh Pandey’s Son) बेहद प्यारा लग रहा है। आइए देखते हैं झलक। रितेश पांडे ने 14 मई 2021 को वाराणसी में वैशाली पांडे से शादी की, जिसके 1 साल बाद 28 मार्च 2022 को एक लड़के का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म से रितेश का घर खुशियों से भर गया। रितेश इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

रितेश पांडेय का बेटा दिखने में किसी स्टार किड से कम नहीं है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रितेश पांडे का बेटा कितना क्यूट है। बहरहाल, रितेश पांडेय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘दाग: एगो लांचन’ में नजर आए थे। इसमें वे विक्रांत सिंह राजपूत और आम्रपाली दुबे के साथ नजर आए। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।