बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री Raveena Tandon को मिला पद्मश्री, PM Modi ने किया नमस्कार, देखें – सुन्दर तस्वीरें

Raveena Tandon: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90 के दशक में अपनी फिल्म के जरिए लोगों के दिलों दिमाग पर राज करती थी। यह सिलसिला आज भी जारी है। लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। वहीं अब इनका नाम देश के प्रतिष्ठित सम्मान से जुड़ चुका है। रवीना (Raveena Tandon) को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

रवीना टंडन को इन तस्वीरों में कई अलग-अलग पोज में देखा जा सकता है। रवीना राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा पद्मश्री लेती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर जिसे लोग सबसे ज्यादा वायरल कर रहे हैं। उसमें रवीना टंडन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रवीना टंडन एक दूसरे को नमस्कार करते हुए दिख रहे हैं। वहीं नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा,
अमित शाह, ओम बिरला समेत कई गणमान्य राजनीतिक व्यक्ति मौजूद थे।

रवीना टंडन के अलावा म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी को भी ‘ नाटू -नाटू ‘ गाने के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। इन तस्वीरों में एमएम कीरवानी ब्लैक कुर्ता पायजामा में अवॉर्ड लेती नजर आ रहे हैं। नातू नातू सॉन्ग को ऑस्कर भी मिला या भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।