Priyanka Chopra ने बेटी मालती का शेयर कीं फोटोज, मां-बेटी के बीच Nick ने खींचा सबका ध्यान

Priyanka Chopra: सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी बेटी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बेटी का नाम मालती रखा है। हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने मालती के साथ सेल्फी ली और उसे इंस्टा पर पोस्ट कर दिया। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी बेहद प्यारी लग रही हैं। इस फोटो में निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। आइए आज जानते हैं कि प्रियंका और निक जोनस अपनी लाडली बेटी मालती के साथ कैसे दिन बिताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार बेटी मालती का चेहरा छुपाए बिना सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी फोटो में प्रियंका चोपड़ा लेदर जैकेट और सनग्लासेज पहने नजर आ रही हैं। फोटो में बेबी मालती अपनी मां यानी प्रियंका चोपड़ा की गोद में ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहने और सिर पर प्यारा सा हेयरबैंड लगाए नजर आ रही हैं। प्रियंका और मालती की इस क्यूट फोटो ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका ने मालती के चेहरे को अपने हाथों में ले रखा है। प्रियंका और मालती दोनों बेड पर लेटी हुई हैं साथ ही एक हाथ भी नजर आ रहा है जिसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये मालती के पापा निक जोनास का है। प्रियंका चोपड़ा के क्वालिटी फैमिली टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें   अब क्रिकेट छोड़ Shikhar Dhawan ने शुरू की एक्टिंग, कुंडली भाग्य में मिला पुलिसवाले का रोल....

निक की तरह दिखती हैं बेटी

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट के दौरान पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के चेहरे का खुलासा किया। प्रियंका की क्यूट बेटी को देखने के बाद लोगों ने उन्हें निक जोनास की कॉपी कहा।