Priyanka Chopra पति निक जोनस के साथ निकली ऑटो की सवारी पर , देखें – Unseen तस्वीरें……

Priyanka Chopra: मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में फिल्म और क्रिकेट जगत के कई सितारे नजर आए। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस भी इस इवेंट में शिरकत की। दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पूरे परिवार के साथ इंडिया टूर पर आई हैं। कल्चरल इवेंट की और एक खास तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक ऑटो रिक्शा पर पोज देते हुए दिख रहे रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं उनके पति कोट पेंट में जेंटलमैन लग रहे हैं। निक जोनास हॉलीवुड के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं। निक जोनस जितने स्मार्ट देखने में लगते हैं उतने ही टेंटेड भी हैं।

इतना ही नहीं इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइलिश लुक से सबका दिल जीत रही हैं। इससे पहले नीता अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें सामने आईं। प्रियंका चोपड़ा और निक की इन फोटोज पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।