गर्व! 10वीं में शादी..12वीं में बन गई मां…फिर इंस्पेक्टर बनकर पूरा किया वर्दी पहनने का सपना..

प्रियंका बघेल: कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किसी भी स्थिति में लक्ष्य को पाया जा सकता है। आंतरी की रहने वाली एक महिला में इस बात को चरितार्थ कर दिया है। इस जुनूनी महिला का नाम प्रियंका बघेल है। प्रियंका की शादी 10वीं में ही हो गई थी। शादी के बाद भी पढ़ने का शौक था। 12वीं में गई तो गर्ववती हो गई। इसके बाद भी पढ़ने का उत्साह कम नहीं हुआ। और अपने सपने के पीछे लगी रही। आज प्रियंका समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

दरअसल, जब प्रियंका 10वीं क्लास में पढ़ रही थीं, तभी उनकी शादी हो गई। लेकिन प्रियंका ने पढ़ाई के प्रति अपने जुनून को जिंदा रखा और इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपने घरवालों को मनाया। जब वह 12वीं में पढ़ रही थी तब वह गर्भवती हो गई। परीक्षा से ठीक पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित होने लगी। इस बारे में प्रियंका का कहना है कि उनके परिवार वालों ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। दिन में वह घर के कामों और बच्चे की देखभाल करती है और रात में पढ़ाई करती है।

बच्चें को भी साथ ले गई एग्जाम देने : आज से जब परीक्षा शुरू हुई तो बच्चे को लेकर जब वह पति के साथ परीक्षा देने पद्मा स्कूल पहुंची तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।परीक्षा देने में परेशानी होने पर उनके पति को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में रहने की इजाजत दे दी ताकि वे बच्चों की देखभाल कर सकें और प्रियंका इत्मीनान से पेपर दे सकें। प्रियंका भविष्य में डॉक्टर बनकर परिवार और समाज की सेवा करना चाहती हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रियंका की यह हिम्मत दूसरों के लिए मिसाल है। वहीं पति खैर सिंह का भी कहना है कि पत्नी की इच्छा थी कि वह पढ़ाई जारी रखे, इसलिए वह उसका पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रियंका बेहद साधारण परिवार से हैं। उसका पति ड्राइवर का काम करता है।