पीएम मोदी की लेडी बिग्रेड ने की चाय पर चर्चा – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और 11 महिला मंत्रियों ने दिखाया दम

डेस्क : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है जिसके चलते 77 मंत्रियों के कार्यालय बदल दिए गए हैं। इनमें से 11 महिला मंत्री कैबिनेट में शामिल हुई है, इस बार प्रधानमंत्री की कैबिनेट में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है। अब हाल ही में निर्मला सीतारमण के साथ अन्य महिला मंत्रियों ने चाय पर चर्चा की है। पिछली मंत्री परिषद से एक महिला मंत्री जो महिला बाल विकास मंत्रालय संभालती थी उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें की उनका नाम देबाश्री चौधरी है।

यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से आई है। उन्होंने अपने घर पर सभी महिला मंत्रियों को चाय की पार्टी दी और कई विषयों पर चर्चा की। बीते 7 जुलाई को मंत्रिपरिषद में फेरबदल किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी ने सभी नई महिला मंत्रियों के साथ तस्वीर खिंचवाई। बता दें की शपथ ग्रहण में दो राज्य मंत्री रेणुका सिंह और साध्वी निरंजन ज्योति मौजूद नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अब चाय की मीटिंग ताकि सबसे शुरूआती मुलाक़ात हो सके ।

मंत्री परिषद की नई महिला सदस्य इस प्रकार हैं। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभना करंदलाजे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता शामिल रही।