दिवाली पर चेन्नई से पटना का हवाई किराया दस हजार पार, चार गुना बढ़ा, जानिए मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू, दिल्ली से कितना लगेगा

डेस्क : त्योहारों का महीना चल रहा है। वहीं अगले महीने दीवाली के साथ-साथ बिहार का सर्वश्रेष्ट पर्व छठ भी है, जिसके लिए बड़े-बड़े शहरों से काफी संख्या में लोग गांव आ रहे हैं। वहीं हवाई किराया आसमान छूता जा रहा है। यूँ कहें कि किराया समान्य से चार गुना अधिक तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि विमानों का यह बढ़ता किराया छठ तक दिखाई देने वाला है।

वहीं दुर्गा पूजा मनाकर पटना से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद अन्य अन्य बड़े शहरों में यात्रा करने वालों की भी संख्या काफी है। साथ ही दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ में आने वालों की हुजूम से उमर पड़ा है। इस वजह से विमानों का इतना हाई हो गया है। यात्री इतने किराया होने के बाद भी हवाई यात्रा भाड़ी संख्या में कर रहे हैं।

अब बात करें ट्रेन की तो रेल यात्रा करने वालों की भी एक लंबी-चौड़ी सूची है। जिस वजह से यात्रियों को बस में ज्यादा कियारा देकर अब सफर करना पर रह है, वहां भी भीड़ की कमी नहीं है। पटना से बीएसआरटीसी की 2 बसें रोजाना दिल्ली आती व जाती है। दोनों बसें लग्जरियस वोल्वो है, जिसमे एक स्लीपर और दूसरी सीटर है।

फिलहाल अन्य शहरों से पटना का विमान किराया

  • मुंबई 9566
  • चेन्नई 10092
  • हैदराबाद 8086
  • बेंगलुरू 7497
  • दिल्ली 5691
  • लखनऊ 4696
  • कोलकाता 4809