भारत की ‘नंदिनी’ का नाम गुनीज बुक में दर्ज, बनी दुनिया की सबसे युवा महिला CA….

सीए की नौकरी के लिए लाखों लोग तैयारी करते हैं, लेकिन उसे पार केवल कुछ ही लोग कर पाते है। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स सालों मेहनत करने के बाद भी इसे पार नहीं कर पाते वहीं आज इस कठिन परीक्षा को सिर्फ एक बीस साल की लड़की ने पार कर लिया है।

जिस लड़की हम बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के मुरैना की रहने वाली नंदिनी अग्रवाल हैं। यही नहीं नंदिनी Nandini Agarwal ने इतनी कम उम्र में सीए की परीक्षा पार करने के साथ ही नंदिनी ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज कर लिया है।

जी हां नंदिनी Nandini Agarwal ने सबसे कम उम्र में सीए की परीक्षा पार करने वाली लड़की बन गई हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नंदिनी ने साल 2021 की सीए परीक्षा पार कर सबसे कम उम्र की सीए बन गई हैं। इसी के चलते नंदिनी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज किया जा चुका हैं।

2021 में हुई परीक्षा में नंदिनी ने सबसे ज्यादा नंबर आए थे। इस समय नंदिनी Nandini Agarwal मुंबई में इंटरनेशनल कंपनी के लिए काम कर रही हैं। नंदिनी के पेरेंट्स का कहना हैं की नंदिनी बचपन से ही पढ़ने में शौकीन थी।

वह कम उम्र से ही हिन्दी और इंग्लिश अच्छे से पढ़ और लिख लेती थी।  एक इंटरव्यू में नंदिनी ने बताया की उन्होंने 11 साल की उम्र में अपने स्कूल में गिनीज रिकॉर्डधारी को सम्मान पाते हुए देखा था, जिसके बाद नंदिनी Nandini Agarwal ने ठान लिया था की उसे भी कुछ ऐसा ही करना हैं।

उसके बाद से ही वो अपनी पढ़ाई मे जुट गई और न सिर्फ नंदिनी ने इस जुनून के साथ अपना सपना पूरा किया बल्कि नंदिनी ने कम उम्र में ही अपने करिअर में भी कामयाबी हासिल की है। नंदिनी Nandini Agarwal आज 20 साल की उम्र मे ही लाखों रुपये कमा रही हैं।