सरसों तेल के दाम सातवें आसमान से धड़ाम! दर्ज की गई भारी गिरावट- जानिए असली रेट

डेस्क : देश भर में आज कल डीजल पेट्रोल के साथ-साथ खाने पीने की चीजें भी महंगी होती जा रही है। जिसके चलते आम लोगों के बजट ढीले होते दिख रहा है। वही सरसों तेल की कीमत सातवें आसमान पर हो चुका है। जिसके वजह से खाने का स्वाद काफी फीका पड़ता नजर आ रहा है, लेकिन यदि आप भी सरसों तेल खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है।

सरसों के तेल के भाव में गिरावट हुई है। हालांकि यह मामूली गिरावट के साथ अब 165 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरसों का तेल 6 फ़रवरी को 168 रूपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फ़रवरी को 160 रूपये प्रति लीटर बिका। अब सरसों तेल उच्चतम स्तर से लगभग 30-40 रूपए कम बिक रहा है। बता दें कि यूपी में सरसों का तेल 3 जनवरी को 164 रुपए था। बात करें दिसंबर 2021 की तो यह अपने अधिकतम मूल्य 200 रुपए तक जा पहुंचा था।

बाजार के जानकारों के अनुसार सर्दी के दौरान सरसों तेल की ज्यादा खपत होती है। ऐसे में तेल का दाम नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा। जब सर्दी घटने लगेगी तो फिर इसके रेट में कमी आयेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में तेल के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारों के मुताबिक़, बजट 2022-23 में तेल तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत दी है। इसका असर कुछ महीने बाद देखा जा सकता है।

7 फ़रवरी को यूपी के हमीरपुर में 174 रुपए प्रति लीटर अधिकतम भाव के साथ खुले। गाजीपुरी में 6 फ़रवरी को अधिकतम दाम के साथ सरसों का तेल 172 रुपए प्रति लीटर पर बंद हुआ। इसके अलावा कानपुर में 5 फ़रवरी को 180 रुपए प्रति लीटर रहा। मालूम हो कि पिछले काफ़ी समय से सरसों का तेल मंहगा हो चुका है जिसके कारण रासोई के बजट पर भी असर हो रहा है।