समंदर पर बना देश का सबसे बड़ा पुल, 20 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

Mumbai Trans Harbour Bridge: देश की इन्फ्राट्रक्चरल डेवलपमेंट में एक नया नाम जुड़ गया है। मुंबई से नवी मुंबई जाने की दूरी को कम करने के लिए बनाया गया पुल लगभग बनकर तैयार है इस पुल की नींव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में रखी थी। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज’ Mumbai Trans Harbour Link Bridge समंदर पर बना सबसे बड़ा पुल होगा।

समंदर के ऊपर बन रहे इस सबसे लंबे ब्रिज के पैकेज वन और पैकेज टू को जोड़ने के मौके पर बुधवार (24 मई) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ड्राइविंग सीट पर बैठे और बगल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बैठाकर गाड़ी चलाई और ब्रिज का निरीक्षण किया।

इसकी लंबाई कुल 22 किलोमीटर है। ब्रिज को बनाने में पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया है इसके अलावा लगभग 16 किलोमीटर के दायरे में यहां फ्लैमिंगो पक्षी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते रहे है, इसीलिए इस को ध्यान में रखा गया कि उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुल निर्माण के बाद फ्लेमिंगो की संख्या और बड़ी है जो कि एक सुखद बात है।

इस ब्रिज के बनने के बाद मुंबई और नवी मुंबई, साथ ही रायगढ़ और गोवा का मार्ग सरल हो जाएगा. जिसकी वजह से जनता को आने-जाने का तो फायदा होगा ही, साथ ही व्यापार बढ़ जाएगा और मुंबई और नवी मुंबई के साथ ही पूरे महाराष्ट्र को एक नई पहचान मिलेगी.