Rahul से बोले Lalu- ‘आप शादी करिए..हम बारात चलेंगे, आप मम्मी का बात नहीं मानते, देखे Video

Marriage to Rahul Gandhi: देश में सभी विपक्षी दल एक हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को बिहार में विपक्षी दलों ने एक बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी विपक्षी नेताओं ने अपनी बात रखी इसी बीच लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक सलाह देते नजर आए। राजद प्रमुख लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी करने की बात कही। इस पर लोग ठहाके लगाते दिखें। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा।

लालू यादव (Lalu Yadav) ने राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आप शादी कीजिए हम बाराती चलेंगे। वे आगे कहते हैं कि आपकी मम्मी कहती है, मेरी बात नहीं मानता है। हमारी बात माने और शादी कर लीजिए। लालू यादव (Lalu Yadav) इस बात को अपने अंदाज में कहते हुए मुस्कुराने लगते हैं।

यह देख वहां मौजूद सभी की मुस्कुराहट छूट जाती है। लालू यादव (Lalu Yadav) इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा मोदी जी अमेरिका में चंदन बांट रहे और यहां देश टूटने के कगार पर है। वह कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार पर तंज कसते हुए भी नजर आए।

वहीं, दूसरी तरफ लालू यादव (Lalu Yadav) ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भारत जोड़ो यात्रा के लिए सलाह देते हुए कहा कि आपने भारत जोड़ो यात्रा कर बहुत अच्छा काम किया। इसके अलावा राजद प्रमुख अदानी वाला मुद्दा उठाने को लेकर भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सराहना की। इसके बाद आगे के कार्यक्रम को लेकर अगली बैठक शिमला में होने की बात कही।