Lalan Singh ने JDU अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा- अब CM नीतीश ही संभालेंगे पार्टी की कमान….

एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ललन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश रखी है। चुनाव से पहले जदयू पार्टी में यह फेर बदल किसी बड़े बदलाव पार्टी की ओर से एक बड़ा कदम है। ललन सिंह के पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभाली है।

क्या है इस्तीफे का कारण?

जदयू के कार्यकारिणी बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। चुनाव प्रचार में व्यस्त होने को ललन सिंह ने इस्तीफा देने की वजह बताई। ललन सिंह का इस्तीफा और नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को संभालना जदयू पार्टी के लिए एक बड़ा कदम है।

ललन सिंह के इस्तीफे पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के सियासी माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पार्टी के कार्यकारिणी बैठक में सभी सदस्यों ने नीतीश कुमार से यह आग्रह किया कि वह पार्टी की जिम्मेदारी संभाले। बैठक में सभी सदस्यों की आग्रह पर नीतीश कुमार ने अब पार्टी की कमान अपने हाथों में थाम ली है।

बिहार वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कही यह बात

वहीं बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। ललन सिंह ने अपने इस्तीफे की वजह खुद बता दी है। उन्हें आगामी चुनाव लड़ना है जिसमें वह व्यस्त रहेंगे। इस वजह से उन्होंने नीतीश कुमार से अपने इस्तीफे की बात की और उन्होंने उनकी यह बात स्वीकार कर ली।