हीरो बनने से पहले “चोर” हुआ करते थे Khesari Lal Yadav, हर रोज करते थे गलत काम..

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अब ये ट्रेंडिंग स्टार भी कहे जाने लगा हैं। खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) जो भी गाना गा देते हैं वह हिट हो जाता है। इसलिए उनके प्रशंसक उन्हें ट्रेंडिंग स्टार भी कहते हैं। खेसारी लाल को ये कामयाबी कोई एक दिन में नहीं मिली, बल्कि इसके लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ा। एक समय ऐसा था जब खेसारी लाल यादव को लिट्टी चोखा और दूध बेचने से लेकर चोरी तक करना पड़ा। आइए जानते हैं कहानी।

खेसारी लाल यादव एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। खेसारी ने जो कुछ भी किया अपने दम पर किया है। एक समय ऐसा था जब घर चलाने को पैसे नहीं थे। इस स्थिति में खेसारी लाल यादव और उनकी की पत्नी दिल्ली के ओखला में लिट्टी चोखा बेचा करते थे। इतना ही नहीं एक साक्षात्कार में खेसारी ने खुद कहा कि उन्होंने चोरी तक की है।

खेसारी लाल यादव भैंस पालते थे। लेकिन उसे खिलाने के लिए पैसे कहां से आएंगे, खेसारी ने दूसरों के खेतों से खेसारी और मक्का चुरा कर भेदों को खिलाया। आगे उन्होंने कहा कि 10- 20 ज्यादा कमाने के लिए वह दूध में पानी तक मिला दिया करते थे, ताकि कुछ अधिक पैसा हासिल हो सके। इतनी आर्थिक तंगी होने के बाद भी खेसारी ने कभी हार नहीं माना और परिणाम आज हम सबके सामने है। खेसारी लाल आज करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास हर सुख सुविधा मौजूद है।