Karishma Kapoor ने पूर्व पति के साथ मनाया बर्थडे, लोग बोले- इनके अलग ही रिश्ते चलते हैं-

Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों को रिझाती रहीं। करिश्मा आज भी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में राज करती हैं। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपने बेटे कियान कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। लेकिन इस बर्थडे में कुछ ऐसा हुआ कि वह सुर्ख़ियों में रहीं। बर्थडे पार्टी में करिश्मा (Karishma Kapoor) के एक्स हसबैंड संजय कपूर नजर आए। संजय कपूर के साथ उनकी पत्नी प्रिया सचदेव भी नजर आईं।

फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। करिश्मा ने अपने बेटे के बर्थडे की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने 2003 में संजय से शादी की थी, जिनके दो बच्चे हैं। करिश्मा की बेटी का नाम समायरा कपूर और बेटे का नाम कियान है। 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थी। करिश्मा कपूर ने 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड से ओटीटी डेब्यू किया था। वह अब एक नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं। करिश्मा कपूर को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब हैं करिश्मा एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।