भारतीय क्रिकेट स्टार Irfan Pathan ने शेर की अपनी पत्नी की खूबसूरत तस्वीरें..

Irfan Pathan: क्रिकेटर इरफान पठान क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इरफान पठान (Irfan Pathan) और उनकी पत्नी सफा बेग के साथ शेयर की गई कई तस्वीरें के चलते इरफान पठान को विवादों का भी सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर पठान अपनी पत्नी की फोटो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं।

इरफान पठान ने सफा बेग के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसके बैकग्राउंड में एक महल नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इरफान पठान ने कैप्शन दिया है- ‘मेरे पीछे एक महल और मेरे बगल में एक रानी।’ इस तस्वीर में सफा ने मास्क नहीं पहना हुआ है। ऐसे में फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। फैंस ने क्रिकेटर को मास्क नहीं पहनने पर जमकर ट्रोल किया है।

इरफान पठान जब भी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं तो सफा के चेहरे पर मास्क लगा होता है। इसके अलावा अगर मास्क नहीं है तो या तो सफा अपने हाथों से चेहरे को ढक लेती हैं या फिर उस तस्वीर को ब्लर करके ही अपलोड किया जाता है। इरफान पठान ने रोड सेफ्टी मैच के दौरान पत्नी सफा और बेटे इमरान के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सफा ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। ऐसे में जब इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया तो इसमें सिर्फ सफा का चेहरा ब्लर था। इस पर इरफान पठान को काफी ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि इरफान पठान ने साल 2016 में सऊदी अरब की मॉडल सफा बेग से शादी की थी। अपना दिल साफा देखते ही इरफान पहली नजर में ही हार मान गए थे। दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। सफा और इरफान की उम्र में 10 साल का फासला है। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मक्का में शादी कर ली। इरफान और सफा के दो बेटे हैं।