अंतराष्ट्रीय योग दिवस पीएम मोदी ने लांच की MY YOGA ऐप – देश की सेलिब्रिटीज ने अपने अंदाज़ में दिए पोज़ : देखें

डेस्क : योगा करना वर्ग, जाति से हटके है। योगा करने से मन और शरीर स्वस्थ रहते है। जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग योगा करते हैं। फिलहाल योगा फिट रहने के लिए सबसे अनुकूल और भरोसेमंद संसाधन है। साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था और एक मसौदा प्रस्ताव को अपनाया था। इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था। आज दुनिया के हर कोने में योगा करते लोग नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया है। इसी तरह के कार्यक्रम में कई देश हिस्सा लेते हैं।

ऋग्वेद में योग शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ऋग्वेद अब तक का सबसे पुराना वेद है जो सबसे पहले लिखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की सुबह सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के आयोजन को संबोधित करते हुए कहा की “आज जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है तब योग इसमें एक आशा की किरण बना हुआ है।

पीएम मोदी ने आगे कहा की आज हम myYoga ऐप लॉन्च करेंगे, जिसमें दुनिया भर के लोगों के लिए विभिन्न भाषाओं में योग प्रशिक्षण वीडियो मौजूद होंगे। इससे हमें अपने ‘वन वर्ल्ड, वन हेल्थ’ के आदर्श वाक्य को हासिल करने में मदद मिलेगी ” देश के कई सेलेब्रेटीस अपने-अपने तरीके से योगा डे मना रहे हैं।

मलाइका अरोरा : मलाइका ने अपनी तस्वीर ट्विटर पर डाली और लिखा कल्याण के लिए योगा दिवस इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय है और यह सबसे उपयुक्त कार्य है क्योंकि हम कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा की ” चलें, दौड़ें, हिलें, सांस लें, फ्लेक्स करें। लेकिन #starttohkaro

करीना कपूर : करीना कपूर ने अपने कई इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया किया है कि वह योग में विश्वास करती हैं और फिट रहने के लिए रोज़ाना अभ्यास करती हैं। उन्होंने गर्भवती होने के दौरान अपने फिटनेस स्तर को अच्छा रखने के लिए योग पर निर्भर रहने की सलाह दी थी।

शिल्पा शेट्टी : शिल्पा शेट्टी ने कई वर्षों से लोगों को योग की शक्ति के बारे में बताया है। योगा की वजह से वह कम उम्र की नजर आती हैं। वह बताती हैं की योगा की वजह से वह हमेशा की तरह फिट और खूबसूरत बनी हुई है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर योग करने के कई तरीके पोस्ट करती हैं और उसी की व्याख्या करते हुए कुछ डीवीडी भी बीते वक्त में निकाल चुकी हैं।

जैकलीन फर्नांडीज़ : जैकलीन फर्नांडीज ने सभी को “विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं” दीं हैं, उन्होंने “उदयन शालिनी मुंबई की लड़कियों के साथ एक शानदार दोपहर गुज़री और सबको बताया की योग, ध्यान श्वास अभ्यास रोज़ाना करना चाहिए।

दिया मिर्ज़ा : दिया मिर्ज़ा ने ट्वीट कर बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ” योग संतुलन लाता है, योग और प्रकृति से उपचार होता है “