अगर कोई सरकारी कर्मचारी घूस मांगे तो तुरंत यहाँ करें शिकायत, आपका नाम गुप्त रहेगा….

न्यूज डेस्क: सरकारी कार्यालय में घूसखोरी या रिश्वत लेना कोई नई बात नहीं है। कई बार तो लोगों को न चाहते हुए भी रिश्वत दे कर काम करवाना पड़ता है। दरअसल, सरकारी कर्मचारी की दबंगई के आगे आम आदमी को झुकना ही पड़ता है। लेकिन अब न डरने और न ही झुकने की जरूरत है। दरअसल अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत लेने के जुर्म में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

वहीं, इसके माध्यम से भूमाफिया के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें खास बात यह है कि शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। हालाकि यह काफी समय से लागू है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। तो आइए शिकायत करने की इस सरल प्रक्रिया को जानते हैं।

शिकायत के अपना सकते हैं ये प्रक्रिया

शिकायत करने के लिए अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सबूत के साथ आवेदन लिख लें।

इसके बाद आप विजिलेंस डिपार्टमेंट के 06122215344, 7765953261 इस नंबर पर कॉल करके या svccvd@nic.in इस पर मेल कर शिकायत कर सकते हैं।

वहीं भूमाफिया के खिलाफ svu.patna-bih@nic.in इस पर शिकायत कर सकते हैं। वहीं इसके लिए 0612-2506253, 9431800135 इसपर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।

सरकारी कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत लेने पर spvig-bih@nic.in शिकायत भेजा जा सकता है।

इसके अलावा आप इस वेबसाइट (https://state.bihar.gov.in/vigilance/CitizenHome.html) पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकांश लोग बिना जानकारी के नहीं कर पाते कंप्लेन

कई बार लोग भ्रष्टाचार के शिकार होते हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं होती या फिर उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करें। उन्हें यह पता नहीं होता कि वे अपनी शिकायत कहां भेजें ताकि उन्हें न्याय मिल सके। यदि आपको शिकायत कैसे करें इसकी सही जानकारी है तो न्याय की उम्मीद होती है। ऐसे में हर व्यक्ति इसको लेकर स्वतंत्र है कि किसी रिश्वत लेने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करें।