डेटिंग, लव, ब्रेकअप और फिर शादी, कुछ ऐसे शुरू हुई थी Anushka-Virat की Love Story….

Virat Anushka love Story: अनुष्का और विराट देश के पावर कपल माने जाते हैं। विराट जहां क्रिकेट फील्ड के किंग हैं। वहीं अनुष्का फिल्मी दुनिया की महारानी। यह दो बड़े सितारे जब एक साथ आ जाए तो लोगों पर इनका जादू चलना लाज़मी है।

विराट और अनुष्का की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। विराट और अनुष्का के लाखों फैंस हैं। जो उन पर जान लौट आते हैं। मगर इन दोनों का दिल एक दूसरे के लिए धड़कता है। विराट और अनुष्का एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं इसका अंदाजा आपको उनकी तस्वीर और विडियोज देखकर तो लग ही गया होगा।

बता दें कि इस खूबसूरत जोड़ी ने 11 दिसंबर 2017 में शादी रचाई। यह उस समय की सबसे बड़ी शादी थी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हुई थी। 11 दिसंबर साल 2017 में विराट (virat) और अनुष्का (Anushka) ने हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

मगर उससे पहले उनकी लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव आए। विराट और अनुष्का का व्यक्तित्व जितना इंटरेस्टिंग है इनकी लव स्टोरी भी उतनी ही ज्यादा इंटरेस्टिंग है। आज उनकी शादी की सालगिरह के अवसर पर हम उनकी क्यूट लव स्टोरी के बारे में आपको बताएंगे।

साल 2013 में हुई थी पहली मुलाकात

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। विराट और अनुष्का एक शैंपू के एड के दौरान मिले थे। विराट कोहली ने अपनी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अनुष्का को देखकर काफी ज्यादा नर्वस हो गए थे।

उन्होंने बताया की माहौल को थोड़ा लाइट करने के लिए उन्होंने एक जोक क्रैक किया था। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैं अनुष्का को पहली बार मिलकर काफी नर्वस था। इस वजह से मैंने माहौल को लाइट करने के लिए एक जोक क्रैक किया। मगर फिर मुझे लगा कि नर्वसनेस मैं मैंने कुछ गलत कह दिया है’। वहीं से उनकी दोस्ती स्टार्ट हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

2014 में ऑफिशियल हुआ विराट और अनुष्का का रिश्ता

विराट और अनुष्का की दोस्ती प्यार में बदल गई। उनके डेटिंग की खबर मीडिया में आने लगी थी। मगर उनके डेटिंग की खबर पर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई थी। मगर साल 2014 में एक मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थी।

उस दौरान विराट कोहली ने अर्धशतक लगाने के बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। इसके बाद उनके रिश्ते पर मोहर लग गई। हर तरफ मीडिया में विराट और अनुष्का की लव स्टोरी दिखाई जाने लगी। विराट और अनुष्का के रिश्ते में एक समय में कड़वाहट भी आई।

साल 2016 में आई ब्रेकअप की खबर

उनकी लव स्टोरी में उतार चढ़ाव भी दिखाई दिया। साल 2016 में उनके रिश्ते में कड़वाहट की खबर आने लगी। साल 2016 में यह भी खबर आई की विराट और अनुष्का का ब्रेकअप हो चुका है। ऐसी खबर आई कि अनुष्का ने शादी के लिए इंकार कर दिया जिसकी वजह से विराट और अनुष्का अलग हो गए।

मगर साल 2016 में वे दोनों युवराज सिंह की शादी के दौरान मिले। वहां से उनके रिश्ते की नई शुरुआत हुई। उन्होंने बातचीत कर अपने रिश्ते की कड़वाहट को दूर की। और सब फिर से अच्छा हो गया। अंत में साल 2017 में दोनों ने शादी रचाकर अपनी लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग कर दी।

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने इटली में शादी रचाई। इस शादी में उनके कुछ क्लोज फ्रेंड्स और परिवार वाले शामिल हुए थे। आज विराट और अनुष्का अपनी शादी में बेहद खुश हैं। विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। उनकी शादी की सालगिरह पर हमारी यही शुभकामना है कि विराट और अनुष्का का साथ हमेशा ऐसा ही बना रहे।