सर पर धोनी का नाम और हाथ में डायरी और तिरंगा लेकर हरियाणा से पैदल पहुंचा रांची,धोनी के इस जबरा फैन ने पूरा किया 1436 KM का सफर

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले इस देश में अनेकों लोग हैं। धोनी की दीवानगी लोगों के सर पर इस कदर रहती है की वह अपने चहते क्रिकेट सुपरस्टार से मिलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक ऐसा ही युवा जो अपना नाम जिगरी माही क्रिकेटर बताता है वह हरियाणा से चलकर धोनी के घर पहुँच गया है। बता दें की इस लड़के ने 1436 किलोमीटर तक की दूरी पैदल ही नाप दी है। वह अब धोनी के फार्म हाउस के बाहर भूखा और पैसा बैठा है।

जब वह धोनी के घर पर पहुँच गया तो उसने इच्छा जताई की वह धोनी से मिलना चाहता है। वह धोनी से बस 10 मिनट तक मिलना चाहता है। ऐसे में उसे पता चला की धोनी तो चेन्नई में हैं। अब यह लड़का वहीँ आसान जमा कर बैठ गया है। वह बोल रहा है की जब धोनी वहां आएँगे तो उनसे मिलकर ही जाएगा। लोगों का कहना है की यदि माहि यहाँ होते तो वह उससे जरूर 10 मिनट के लिए मिलते। लड़के को सामने से देखा जाए तो वह अन्य और आम लोगों की तरह नजर नहीं आता। बता दें की इस लड़के ने एक यूनिक हेयर स्टाइल बना रखा है। लड़के ने बालों की कटिंग करवाके अपने सर पर धोनी लिखवाया है।

सिर के दूसरी तरफ भी माहि लिखवाया है। लड़के ने जो टीशर्ट धारण की है, उस पर धोनी का पूरा ब्योरा लिखा है और धोनी की तस्वीर छपी है। लड़के का कहना है की वह अपने माँ बाप को याद कर रहा है, लेकिन उससे पहले वह धोनी से मिलना चाहता है। उसके हाथ में तिरंगा झंडा है। जब वह रास्ते पर जा रहा था तो कई लोगों ने कहा की गाड़ी कर लो, लेकिन ऐसा उसने नहीं किया क्यूंकि वह धोनी का इकलौता पदलने चलने वाला फैन बनना चाहता है।

इतना ही नहीं लड़के के पास एक डायरी भी है जिसमें धोनी की पूरी जिंदगी के बारे में उसने लिखा है। इस डायरी में धोनी के खेल से जुड़े अनुभव के बारे में लिखा है। यह डायरी धोनी के परिवार और उनके पूरे क्रिकेट करियर को अपने अंदर संजोय हुए है। लड़का बार बार एक बात बोल रहा है की वह पैदल चलके आया है और धोनी से बस 10 मिनट के लिए मिलना चाहता है।