IAS Devyani Singh: हफ्ते में महज 2 दिन की पढ़ाई से क्रैक की UPSC की परीक्षा, मिली AIR 11वीं रैंक..

IAS Devyani Singh : संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सर्विसेज परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक है। इस कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्मार्ट स्ट्रैटेजी की भी जरूरत होती है। यही वजह है कि इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी अन्य के लिए मिशाल भी बन जाते हैं। एक ऐसी ही कहानी देवयानी सिंह (IAS Devyani Singh) की है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने UPSC परीक्षा को पास करके उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है।

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन करती थीं पढ़ाई : मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली देवयानी सिंह की शुरुआती पढ़ाई चंड़ीगढ़ के एक स्कूल से हुई। हालांकि, बारहवीं करने बाद उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी के गोवा कैंपस के इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन भी ले लिया। यहां से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन का कोर्स पूरा किया। इसके बाद वह UPSC की सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। हालांकि, वह सिर्फ हफ्ते में शनिवार और रविवार को ही सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए तैयारी भी करती थीं।

चौथे ही प्रयास में देवयानी को मिली सफलता : UPSC की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 3 अटेम्प्ट में देवयानी सिंह का चयन नहीं हुआ था। 2 अटेम्प्ट में वह तो प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाईं थीं। हालांकि, तीसरे अटेम्प्ट यानि कि साल 2017 में उनका चयन इंटरव्यू के लिए हो गया। लेकिन वह क्लियर ही नहीं कर पाईं। हालांकि, चौथे अटेम्प्ट में उनका चयन भी हो गया और साल 2018 में उन्होंने 222वीं रैंक लाकर परीक्षा पास कर ली। जिसके बाद उनकी नियुक्ति सेंट्रल ऑडिट विभाग में हो गयी।

चयन के बाद भी करती रहीं है तैयारी : देवयानी सिंह 2018 में चयन के बाद भी तैयारी करती रहीं। नौकरी के चलते उन्हें ज्यादा पढ़ाई के लिए समय तक नहीं मिल पा रहा था। यही वजह थी कि वह शनिवार और रविवार को सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए तैयारी भी करती थीं। इसी का यह नतीजा था कि उनका चयन साल 2019 में भी हो गया और उन्हें 11वीं रैंक मिली। इस वक्त देवयानी IRS के पद पर तैनात हैं।