100 करोड़ का हार…अरबों की कार, ऐसी है Nita Ambani की लग्‍जरी लाइफ, तस्वीरों में देखिए सबकुछ….

Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी(Nita Ambani ) अपने लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, नीता को महंगी चीजों का इस्तेमाल करना बहुत पसंद है। उनसे जुड़ी हर चीज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। नीता अंबानी (Nita Ambani) की कार की बात करें तो यह खास है। नीता ने ऑडी कंपनी से अनुरोध किया कि वह अमेरिका से ऑडी A9 कमेलियन कार मंगवाए। यह एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है। इसके अलावा नीता अंबानी महंगे बैग भी रखती हैं।

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने पांच साल पहले ऑडी का स्पेशल एडिशन ऑडी ए9 कमेलियन खरीदा था। ऑडी की यह स्पेशल एडिशन कार भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। इसे विशेष अनुरोध पर अमेरिका से आयात किया गया था। वह इसी कार से अपने ऑफिस आती-जाती हैं। दुनिया भर में चुनिंदा ग्राहकों को इस कार की कुछ ही यूनिट्स बेची गई हैं, जिनमें नीता अंबानी भी एक हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नीता अंबानी एक बार जो फुटवियर पहन लेती हैं, उसे दोबारा नहीं पहनती हैं।

पहनती हैं 100 करोड़ के हीरे हार : नीता अंबानी के महंगे हैंडबैग्स का कलेक्शन देखकर किसी का भी मन मोह सकता है। उनके एक हैंडबैग की औसत कीमत 5 लाख रुपये या उससे अधिक है। उनका साड़ी कलेक्शन भी दुनिया में अनोखा है। वह दुनिया की सबसे महंगी साड़ी पहनती हैं। हीरे के गहनों की शौकीन नीता अंबानी 100 करोड़ रुपए के असली हीरे के चोकर्स (हार) पहनती हैं।