बिल्कुल मां की तरह दिखती हैं Alka Yagnik की बेटी, सिंगिंग से हट कर करती है ये काम, देखिए inside तस्वीरें…..

Alka Yagnik: स्वर कोकिला अलका याग्निक आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं अलका याग्निक अपनी गायकी से लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करती हैं। अलका दिखने में भी बेहद खूबसूरत हैं। उन्हीं की तरह उनकी बेटी सायशा भी बेहद खूबसूरत हैं। सायशा को अलका याग्निक (Alka Yagnik) की टू कॉपी भी कहा जा सकता है। आज हम बात करेंगे सायशा की। सायशा गाती नहीं हैं बल्कि अपनी जिंदगी में कुछ और कर रही हैं। आइए जानते हैं विस्तार से

अलका याग्निक की बेटी सायशा कपूर ने पिछले साल 25 दिसंबर को बॉयफ्रेंड अमित देसाई से सगाई की थी। बता दें, सायशा का नाम इंडियन आइडल फेम राहुल वैद्य के साथ भी जुड़ चुका है। कुछ समय पहले सायशा की हुक्का पीती हुई फोटो भी वायरल हुई थी। आयशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

27 साल की सायशा अंधेरी स्थित रेस्तरां बोवेडा ब्रिस्ट्रो की सह-मालिक हैं। ये रेस्टोरेंट वो अपने बचपन के दो दोस्तों के साथ चलाती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया है। सायशा कई होटल मैनेजमेंट कंपनियों से जुड़ी रही हैं। बता दें, ग्लैमर की दुनिया से जुड़े रहने के बावजूद सायशा ने इसमें अपना करियर नहीं बनाया।

25 साल से अलग पति से रहती हैं अलग : अलका याग्निक और शिलॉन्ग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर ने 1989 में शादी की थी। कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गा चुकी अलका याग्निक पिछले 25 सालों से पति नीरज कपूर से अलग रह रही हैं। उनके अलग होने की वजह कोई लड़ाई नहीं बल्कि उनका अपना काम है। दोनों अलग-अलग फील्ड से हैं, इसलिए दोनों ने फैसला किया कि वे अलग-अलग रहेंगे और अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिश्ता कायम है। उनकी एक ही बेटी सायशा है, जो अलका के साथ रहती है।