Akanksha Dubey का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- ‘अगर मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह…’

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में दिन प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुबे रोती बिलखती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री दावा करती हैं कि उन्हें कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह होगा। दरअसल 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा (Akanksha Dubey) में तो पाई गई थी। आकांक्षा की मौत से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रोते हुए वीडियो पोस्ट की थी।

इस मामले को शुरू में आत्महत्या माना गया। लेकिन आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने इस दावे को खारिज किया। परिवार वालों ने हत्या का जिम्मेदार समर सिंह को ठहराया है। इसी कड़ी में आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस 38 सेकंड के वीडियो में कांक्षा दुबे खूब रो रही हैं। आकांक्षा रोते हुए कहती हैं कि उनके साथ कुछ भी होगा, उसका जिम्मेदार समर सिंह है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अभिनेत्री के अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला है। मधु हुए कहती है कि समर सिंह के समर्थक जो कहते हैं कि समर सिंह ऐसा नहीं है वह यह वीडियो एक बार देख ले। आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि समर सिंह ने होटल के मैनेजर संदीप सिंह की मदद से मेरी बेटी की हत्या करवाई है।

बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी समर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके दोस्त संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दोनों को आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्ट्रेस के सुसाइड केस लड़ रहे एडवोकेट शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक पुलिस इसे सुसाइड मानकर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू करे तो कई गहरे राज खुलेंगे।