ताजमहल के सामने Ab de Villiers ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, बड़ी दिलचस्प है कहानी..

Ab de Villiers : सलामी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स अपनी बल्लेबाजी से लाखों- करोड़ों लोगों के दिलों दिमाग पर राज करते हैं। डिविलियर्स के फैंस हर देश में मिल जाएंगे। इनके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। डिविलियर्स ने अपने पसंद से डेनियल स्वार्ट से शादी की। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, जो कि भारत से जुड़ा हुआ है। तो आइए एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट प्रेम कहानी को जानते हैं।

ताजमहल के सामने किया प्रपोज : एबी डिविलियर्स ने डेनियल स्वार्ट को भारत में ताजमहल के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने पांच साल डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। साल 2012 में एबी डिविलियर्स ने अपनी गर्लफ्रेंड डेनिएल स्वार्ट को आगरा के ताजमहल के सामने फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था। ये कपल उस वक्त आईपीएल टूर्नामेंट के चलते भारत में मौजूद था।

एक फैन ने एबी की पत्नी डेनियल से पूछा था कि आपकी लव मैरिज है या अरेंज? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि हमने लव मैरिज की है। एबी ने मुझसे भारत में मुलाकात की। उसने मुझे आगरा में ताजमहल के सामने प्रपोज किया था। एबी और डेनियल ने 30 मार्च 2013 को साउथ अफ्रीका के बेला-बेला शहर में शाही अंदाज में शादी की थी।

डेनियल आईपीएल के दौरान डिविलियर्स के साथ भारत आते हैं। इसके अलावा वह मैच में अपने पति और उनकी टीम को चीयर करने के लिए भी स्टेडियम में मौजूद हैं। एबी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। हालांकि इसके बावजूद डेनियल काफी फिट हैं। वह स्टाइल और फिटनेस के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।