भारत के 5 अरबपति जिन्होंने शहर नहीं गांव को चुना, वहीं रहकर चला रहे हैं अरबों का साम्राज्य…

डेस्क : देश में कई अरबपति हैं जिन्हें लोग फॉलो करना चाहते हैं, ताकि उनके तरह ही अरबो रुपए कमा सके। लेकिन क्या आप अरबो रुपए कमाने के बाद गांव में रहेंगे? यह एक बड़ा सवाल है। अक्सर देखा गया है कि लोग पैसे कमाने के बाद गांव को छोड़ देते हैं।

लेकिन देश में कई ऐसे नाम है जो अरबपति होने के बावजूद गांव में रहते हैं। आज हम आपको इन पांच अरबपतियों के बारे में बताएंगे जो आप को प्रेरणा देगी। आईए जानते हैं इन सभी के बारे में।

Sridhar Vembu

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रीधर वेम्बू का है। वह भारत के 55वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 18000 करोड़ रुपये के मालिक वेम्बू चेन्नई के पास स्थित अपने छोटे से गांव में रहते हैं। उनकी कंपनी जोहो के 6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। वह आज भी समय मिलने पर साइकिल चलाते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं।

MA Yusuff Ali

लिस्ट में अगला नाम है एमए यूसुफ अली का। वह लुलु मॉल के मालिक हैं। आज भी वह अपना ज्यादातर समय अपने गांव केरल के त्रिशूर में बिताना पसंद करते हैं। उनकी 3 बेटियां बिजनेस संभाल रही हैं। देश और खाड़ी क्षेत्रों में उनके 272 खुदरा स्टोर हैं।

Joyalukkas

जोयालुक्कास के मालिक जोयालुक्कास भारत के 50वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनकी संपत्ति करीब 366 अरब रुपये है। वह अभी भी केरल के कोच्चि में अपने पैतृक घर में रहते हैं। जोयालुक्कास एक आभूषण खुदरा श्रृंखला है। आपको बता दें कि उनका पूरा परिवार दुबई में है।

Balkrishna

पतंजलि आयुर्वेद के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण भी एक छोटे शहर में रहते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 30000 करोड़ रुपये है। वह योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी हैं। दावा है कि वह सैलरी के नाम पर 1 रुपये भी नहीं लेते हैं।

KP Ramasamy

केपी रामासामी तमिलनाडु के इरोड जिले से आते हैं। उनकी कुल संपत्ति 19133.7 करोड़ रुपये है। वह अभी भी कोयंबटूर में अपने गांव में रहते हैं। एक दिलचस्प बात ये है कि उनकी कंपनी में करीब 90 फीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं।