अपनी सौतेली माँ से क्यों इतनी नफ़रत करती थी पूजा भट्ट, पिता Mahesh को लेकर खोले बड़े राज..

Soni Razdan-Mahesh Bhatt Love Story:  बिग बॉस के घर में जाने के बाद से ही एक बार फिर पूजा भट्ट Puja Bhatt लाइम लाइट में आ चुकी हैं। ऐसे में पूजा भट्ट से जुड़ी एक और बड़ी बात का खुलासा हुआ हैं।  अब ये तो सभी जानते है की पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट की बेटी है। जबकि आलिया भट्ट महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं।  ऐसे में आलिया और पूजा Puja Bhatt भले ही बहने हो लेकिन दोनों का असल रिश्ता सौतेली बहनों का ही है।

आज आलिया और पूजा के बीच काफी अच्छा रिश्ता देखा जाता है।  लेकिन एक समय था जब पूजा आलिया की मां को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। क्योंकि सोनी और महेश भट्ट की नजदीकियों के कारण ही लॉरेन और महेश भट्ट की शादी टूटी थी।

आपको बता दे की महेश भट्ट ने सोनी राजदान के प्यार में दीवाने होकर अपनी पहली पत्नी लॉरेन को तलाक दे दिया, जब उन्हे दो बच्चे पूजा और राहुल भी थे। जिसके बाद साल 1986 में महेश में सोनी से शादी कर ली। लेकिन यहां सोनी को काफी मुसीबतों से गुजरना पड़ा। क्योंकि उन पर घर तोड़ने का आरोप था। ऐसे में उन्हे उनके परिवार के लोग भी गलत ही समझते थे।

जिसके बाद सोनी अपने आप को अपराधबोध मानती थी। सिर्फ इतना ही नहीं पूजा भट्ट Puja Bhatt और उनके भाई राहुल भी सोनी को एक दुष्ट औरत समझते थे, जिसने उनके पापा को उनसे छिन लिया। हालांकि बाद में सोनी को अपनी गलती का एहसास हुआ और तब उन्होंने पूजा से इस बारे में बात की लेकिन तब पूजा ने सोनी को संभालते हुए कहा था की उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, क्युकी उनके माता पिता की शादी में प्यार नहीं था। इस बात को पूजा ने भी तब समझा जब उनकी शादी टूटी। जिसके बाद वे कभी सोनी से नाराज नहीं हुई।