Crime Thrillers Movies : OTT पर देखिए टॉप 8 मर्डर मिस्ट्री फिल्में-सीरीज, उड़ जाएगी रातों की नींद…

OTT प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता आज सबसे ज्यादा है। OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई फ़िल्म या वेबसिरिज रिलीज होती ही रहती हैं। OTT पर अलग अलग स्क्रीन होने के कई फायदे हैं। लोग अपनी अपनी पसन्द के कंटेट भी देखते है। अगर आप भी मर्डर मिस्ट्री वाले कंटेट पसन्द करते है तो आज हम आपको टॉप 10 मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में और सीरीज की लिस्ट के बारे में बताने वाले है।

Talvar : बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड पर बनी फिल्म Talvar मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस पर बनी हुई है। यह फ़िल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसे आप Disney+Hotstar पर देख सकते है।

Rustom : Akshay Kumar अभिनीत फ़िल्म Rustom एक नेवी ऑफिसर की कहानी हैं जो अपने पत्नी के आशिक का गोली मारकर मर्डर कर देता हैं।

Talaash : साल 2012 में आमिर खान की फ़िल्म Talaash रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। आमिर खान इस फिल्म में एक कर एक्सीडेंट के केस को सुलझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिल्म में आमिर खान के अलावा रानी मुखर्जी करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Raat Akeli Hain : साल 2020 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ़िल्म रात अकेली है नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। यह फ़िल्म क्राईम थ्रिलर और सस्पेंस भरपूर है। यह फ़िल्म दर्शकों को अंत तक कहानी से बांधे रखने को मजबूर कर देती है इसका निर्देशन भी बेहतर तरीके से किया गया है और पटकथा भी उसी तरीके से लिखी गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस वेब सीरीज में एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के प्रयास में लगा रहता है। इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया राधिका आप्टे और श्वेता त्रिपाठी ने बेहतर भूमिका निभाई है।

ITTEFAQ : फ़िल्म Ittefaq में akshay Khanna, Siddharth Malhotra, Sonakshi Sinha ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म में कई जगह पर ऐसे ऐसे ट्वीट है जो आपके दिमाग को घुमाकर रख देंगे।

Cuttputlli : Cuttputlli तमिल फिल्म रतासन का हिंदी रीमेक हैं। Akshay Kumar ने इस फ़िल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाया हैं। इस फ़िल्म में एक सीरियल किलर को ढूंढने में अक्षय कुमार अपनी एडी चोटी का जोड़ लगाते दिख रहे हैं।

Drishyam : Drishyam फ़िल्म साउथ की रीमेक है। साउथ में मोहनलाल ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई हैं। हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फ़िल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। Drishyam के दोनों ही पार्ट मिस्ट्री और सस्पेंस पर आधारित है।

No One Killed Jessica : इस फ़िल्म की कहानी साल 1999 में घटी एक घटना पर आधारित है। यह फ़िल्म Netflix पर मौजूद है। इस फ़िल्म में रानी मुखर्जी ने दमदार भूमिका निभाई है।