OTT पर रिलीज हुई Vidya Balan की मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘नीयत’, जानें- मूवी में क्या है खास….

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों और फिल्मी आलोचकों से मिली जुली प्रतिक्रिया भी हासिल हुई। सिनेमाघरों में रिलीज के 2 महीने बाद इसे अब OTT प्लेटफॉर्म ,, Prime पर 1 सितंबर से स्ट्रीम किया जा रहा है।

Amazon ने की घोषणा: OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि झूठ को बेनकाब करना, एक समय में एक संदिग्ध उपस्तिथि जैसे कैप्शन लिखकर एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर किया। इस फ़िल्म में विद्या बालन CBI अधिकारी का रोल करती नजर आएंगी, वही इस फ़िल्म को अब सिनेमाघर के अलावा OTT पर भी देख सकते हैं।

क्या है कहानी: नीयत एक मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस जॉनर पर आधारित फ़िल्म है। इस फ़िल्म में विद्या बालन ने एक CBI अधिकारी का रोल निभाया है जो कि एक अरबपति के हत्या के केस की इंचार्ज होती है। मीरा कैसे अरबपति के हत्यारे तक पहुचती है उसे किन किन परिस्तिथियों से गुजरना पड़ता है यही इस फ़िल्म में बताया गया हैं। OTT रिलीज के पहले ही दर्शकों ने इस फ़िल्म की तुलना मर्डर,मिस्ट्री, नाइक्स से की क्योंकि कहानी थोड़ी मिलती जुलती हैं।

नीयत की स्टारकास्ट: इस मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस वाली इस फ़िल्म में विद्याबालन,राम कपूर,प्राजक्ता कोली,राहुल शशांक अरोरा, नीरज काबी,राहुल बोस, शेफाली शाह, शाहाना गोस्वामी आदि लोग मौजूद है। इस फ़िल्म की शूटिंग मई 2022 में शुरू हुआ था। विद्याबालन ने इसमें एक CBI अधिकारी मीरा का रोल कर रही है जिनके पास एक अरबपति की के मर्डर का इन्वेस्टिगेशन करने में लगी हुई है।