October Release Films : अक्टूबर में रिलीज होंगी ये धासू फिल्में, लिस्ट देख झूम उठेंगे आप!

सितंबर माह में बॉक्स आफिस से लेकर OTT प्लेटफॉर्म हर जगह पर दर्शकों को अलग अलग जॉनर की वेबसिरिज और फिल्में रिलीज हुई। सितंबर माह में बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स आफिस की खूब कमाई भी हुई। Jawan ने अब तक के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।

इसके अलावा भी कई सारी फिल्में और वेबसिरिज रही जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। कुल मिलाकर सितंबर का महीना ओट और बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद ही सफल रहा। अब अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने भी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है जिसका इंतजार बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों को भी है।

Mission Raniganj : इस महीने 6 अक्टूबर को अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म Mission Raniganj रिलीज होगी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा भी होंगी। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की यह दूसरी फिल्म है।

Ganapath : बॉलीवुड के टाइगर कहे जाने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन और रोमांस जॉनर की फ़िल्म Ganapath इसी महीने की 20 तारीख को रिलीज होगी। इस फ़िल्म में कृति सैनन भी है।

Yaariyan2 : दिव्या कुमार खोसला Yaariyan की सफलता के बाद Yaariyan2 लेकर आते है। इसे राधिका राव और विनय सप्रू ने निर्देशित किया है। यह फ़िल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। दिव्या कुमार खोसला ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

ThankYou For Coming : यह फ़िल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Mission Raniganj के साथ यह फ़िल्म रिलीज होगी। इसमें भूमि पेंडेकर और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में है। गर्ल गैंग पर यह फ़िल्म आधारित है।

Tejas : वायुसेना के विमान तेजस पर इस फ़िल्म का नाम रखा गया है जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म भी 20 अक्टूबर को Ganapath के साथ बॉक्स आफिस पर रिलीज होगी।

लियो : साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फ़िल्म लियो 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। दर्शकों और विजय के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।