Gadar-2 रिलीज के साथ ही Sunny Deol ने मांगी माफी, बोले- ‘माफ कर दीजिए क्योंकि…?

22 साल बाद आज गदर फिल्म का सीक्वल रिलीज हो गया। सनी देओल की फिल्म गदर 2 Gadar 2 का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया। इसी बीच सनी देओल ने भी फिल्म के रिलीज होने पर अपने फैंस से कुछ कहा हैं। हालांकि सनी देओल ने फैंस से कोई बातचित नहीं बल्कि उन्होंने फैंस से माफी मांगी हैं।

जी हाँ गदर 2 Gadar 2 के रिलीज होते ही सनी देओल ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं। आपको बता दे की गदर 2 Gadar 2 का क्रेज लोगों पर बहुत ज्यादा था, इसी के चलते फैंस ने इस फिल्म को देखने के लिए फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी टिकट बुक कर ली थी। जिसके बाद अब फैंस मूवी Gadar 2 पर अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर कर रहे हैं।

इसी बीच सनी देओल ने अपनी माफी वाला वीडियो फैंस के साथ शेयर कर दिया हैं। दरअसल सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा हैं की वे सुबह बस उठे ही है, और उठते ही सबसे पहले वे अपने फैंस के साथ बात करना चाहते थे।

Gadar 2 फिल्म को लेकर सनी ने कहा की फैंस तारा और सकीना के परिवार को बहुत प्यार करता हैं, इसलिए यहां आपको तारा और सकीना का परिवार वैसा ही देखने को मिलेगा, जैसा उन्होंने 22 साल पहले देखा था।  सनी ने बताया की तारा और सकीना का परिवार पहले की तरह ही बहुत प्यारा है।

जो की फैंस को जरूर खुश करेगा, लेकिन फिर भी अगर ये परिवार किसी को पसंद न आए तो माफ कर दीजिएगा।  सनी के इस वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। फैंस यहां कमेन्ट में कह रहे हैं की वे उनकी फिल्म जरूर देखेंगे। आपको बता दे आज गदर 2 Gadar 2 बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी हैं।