1 साल के हुए Sonam Kapoor के लाडले, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें…

बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर Sonam Kapoor इन दिनों इंडस्ट्री से दूर अपने मदरहुड़ को इन्जॉय कर रही है। आपको याद हो की सोनम कपूर ने 20 अगस्त साल 2022 को बेटे Vayu को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही सोनम इंडस्ट्री से गायब हैं। ऐसे में वे इस समय अपना पूरा समय सिर्फ अपने परिवार और अपने बेटे की परवरिश में दे रही है। सोनम आए दिन अपने बेटे को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी रूबरू कराती रही हैं।

अक्सर ही वे Sonam Kapoor अपने बेटे की तस्वीरे और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। यही नहीं फैंस भी सोनम और उनके बेटे की इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। कमेन्ट में अपना प्यार लुटाते हैं। वहीं अब अपने बेटे Vayu के पहले जन्मदिन पर सोनम भला कैसे अपने फैंस को कैसे नाखुश कर सकती हैं।

सोनम कपूर Sonam Kapoor ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर उसकी कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की जो की फैंस को खूब पसंद तो आ ही रही हैं। लेकिन इसके साथ ही फैंस का उनके बेटे के प्रति प्यार और भी ज्यादा बढ़ गया हैं। सोनम कपूर Sonam Kapoor ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेबस ने भी सोनम के बेटे Vayu को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया पर दी है, जिनमे सोनम की दोस्त करीना कपूर, भूमि पेड़नेकर जैसे नाम शामिल हैं।

आपको बता दे की साल 2018 में सोनम कपूर Sonam Kapoor ने अपने लॉंग टाईम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी।  शादी के चार साल बाद सोनम और आनंद एक बेटे Vayu के पेरेंट बने। सोनम कपूर ने शादी के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कम दिखाई दी हैं। वहीं हाल ही में सोनम कपूर को फिल्म ब्लाइन्ड में देखा गया था। जो की दर्शकों को काफी पसंद आई हैं।