सैफ अली खान की इस तस्वीर को देखकर आप यकीन नहीं करेंगे की बेटा तैमूर हैं उनकी कार्बन कॉपी – देखें Photos

डेस्क : सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी हमेशा चर्चा करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की यह जानी मानी जोड़ी असर ही सोशल मीडिया पर अपने द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों से ट्रोल हो जाती है। हाल ही में अब सैफ अली खान ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे तैमूर और अपनी बचपन की फोटो लगाई है। दोनों तस्वीरों में काफी हद तक समानता नजर आ रही है। उम्मीद है आपने यह भी जरूर सोचा होगा की आखिर तैमूर किसकी तरह नजर आते हैं।

तैमूर अब बड़े हो रहे हैं, बड़े होने के साथ ही उनकी क्यूटनेस भी बढ़ रही है। उनकी हरकतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जो तस्वीर सैफ अली खान ने पोस्ट की है उसमें साफ़ देखा जा सकता है की सैफ अली खान का चेहरा भी तैमूर जैसा ही था। जब यह तस्वीर फैंस ने देखी तो वह चौंक गए। इस तस्वीर को सैफ अली खान ने नहीं बल्कि उनकी बहन सबा पटौदी खान ने शेयर किया है। सैफ अली खान की बहन आज से नहीं बल्कि कई बार वह अपने परिवार की तस्वीर शेयर करती पाइ गई हैं। वह इब्राहिम की तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं। तस्वीर में साफ़ नजर आ रहा है की सैफ अपनी माँ शर्मीला टैगोर की गोद में बैठे हैं। तस्वीर में दोनों माँ बेटे खुश नजर आ रहे हैं।

तैमूर लुक्स और क्यूटनेस के मामले में सबसे आगे हैं। सैफ अली खान के इंस्टाग्राम पर अनेकों तस्वीरें आपको दिख जाएँगी लेकिन यह तस्वीर शायद ही आपको मिले। जैसे ही यह तस्वीर इंटरनेट पर डाली गई तो लोग इसको पसंद करने लगे और वह तैमूर को सैफ अली खान की कॉपी बताने लगे। एक यूजर ने कहा की वह करीना की तरह खूबसूरत है लेकिन पूरी तरह से अपने पिता पर गया है। लोगों का कहना है की आने वाले समय में वह सैफ अली खान की तरह स्मार्ट होंगे।