अब हनुमान के अवतार में दिखेंगे Sunny Deol, नई ‘रामायण’ में ये हसीना बनेगी ‘सीता’…..

न्यूज़ डेस्क: देश में कई बार रामायण को फिल्माया गया गया। हाल ही में आदिपुरुष में राम और अन्य किरदार को जिस तरह दिखाया गया है उससे काफी बवाल भी हुआ। अभी तक रामानंद सागर के रामायण को कोई भी टक्कर नहीं दे पाया है। आज भी लोग बड़े ही आस्था के साथ रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण को देखते हैं।

इसी बीच एक बार फिर रामायण की चर्चा होने लगी है। इस फिल्म को नितेश तिवारी और रवि उदयवार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता की किरदार में साईं पल्लवी नजर आएंगी। वहीं एक और नाम सामने आया है, इसको लेकर ऑडियंस काफी उत्साहित है। यह नाम सनी देओल (Sunny Deol) का है। सनी एक अहम रोल में पर्दे पर दिखेंगे।

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नितीश तिवारी और उनकी टीम ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए सनी देओल से बातचीत कर रही है। अभिनेता सनी देओल ने नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा बनने में रुचि व्यक्त की है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं। हालाँकि, इस पर अभी भी चर्चा चल रही है। कुछ भी तय नहीं है। हालांकि इस खबर से श्रोताओं में खुशी की लहर है। ऑडियंस सनी देओल को हनुमान जी के किरदार में पर्दे पर आने की बात सुन उत्साहित हैं।

क्या ‘रामायण’ से होगी ‘रामायण’ की टक्कर?

आपको बता दें कि भगवान राम और सीता के जीवन को कई लोगों ने कई तरह से दिखाया है। फिल्मों से लेकर टीवी शो और एनिमेटेड सीरीज तक। लेकिन रामानंद सागर की ‘रामायण’ को आज तक कोई छू नहीं पाया है। इसे कम बजट में और अद्भुत दृश्यों के साथ बनाया गया था। वहीं, करोड़ों की बन रही फिल्में और सीरीज भी इसमें सेंध नहीं लगा पाईं। अब देखना यह है कि नितेश तिवारी क्या कमाल करेंगे।