अब Chandrayaan-3 पर बनेगी फिल्म, अक्षय कुमार निभाएंगे ISRO चीफ का रोल? जानें –

दुनिया भर में भारत की सफलता के लहराते परचम पर आज हर भारतीय को गर्व है। चांद की धरती पर पहुचने के बाद अब इसरो अपने नए मिशन की तरफ रुख कर रहा हैं। वहीं बॉलीवुड भी अब अपने काम ओर लग गया हैं। चंद्रयान 3 Chandrayaan-3 मिशन के सफल होने के बाद अब बॉलीवुड जल्द ही इस पर फिल्म बनाने को तैयार हैं।  इस पर मिशन मंगल जैसे फिल्म बनाने वाले जगन शक्ति ने कहा हैं की वे चंद्रयान पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

मीडिया से बात करते हूए जगन शक्ति ने कहा हैं वे ज्यादा समय बर्बाद कीये बिना ही फिल्म पर काम करना चाहते हैं। इसके साथ ही जगन शक्ति ने फिल्म में कास्टिंग को लेकर भी मीडिया से बात की हैं। जगन शक्ति ने बताया हैं की वे मिशन मंगल की टीम के साथ ही चंद्रयान 3  Chandrayaan 3 की फिल्म बनाएंगे, हालांकि मिशन मंगल की तरह इस फिल्म में भी लीड रोल में अक्षय कुमार को देखा जा सकता हैं। हालांकि इस पर खुल कर अभी जगन शक्ति ने कुछ कहा नहीं हैं। हालांकि इससे पहले भी बॉलीवुड चांद के मिशन पर फिल्म बना चुका हैं।

भारत ने पहली बार फिल्म चांद पर चढ़ाई बनाई थी, जिसमे नील आर्मस्ट्रांग के मिशन को दिखाया गया था। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्म रॉकेट्री भी आतंरिश पर बन चुकी हैं जो की सफल रही। इस फिल्म में दर्शकों ने आर माधवन को वैज्ञानिक नंबी नारायण के किरदार में खूब पसंद किया हैं। इसके अलावा मिशन मंगल जैसी सुपरहिट फिल्म भी बन चुकी हैं। जिसमे इसरो के मंगल पर अपने रॉकेट को सफलता से पहुचाने की कहानी को सुनाया गया हैं। इसी तर्ज पर अब चंद्रयान 3 Chandrayaan 3 की सफलता पर भी फिल्म बनने जा रही हैं।