Bigg Boss 17 की Elimination की लिस्ट में आई इन लोगो का नाम, वीकेंड के वार में हो सकती है घर वापसी 

Bigg Boss 17 Elemination: ‘Tiger 3’ के स्टार सलमान खान का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 17’ का तीसरा दिन सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रहा। कंटेस्टेंट के बीच अच्छी खासी तकरार देखने को मिली, वही इन लड़ाई झगड़ो के साथ शो में अब एलिमिनेशन भी नजदीक आने वाला है । हाल ही में शो में बिग बॉस ने घर के तमाम सदस्य से एक सवाल किया था की वो अपने घर के किस सदस्य को नॉमिनेट करना चाहते है। जिसके बाद घरवालों ने अपनी और से कंटेस्टेंट का नाम बताया। अब इस नॉमिनेशन के बीच घर के तीन लोगो के नाम निकलकर आए है।

शो के पहले नॉमिनेशन में घर के सदस्य ने आपसी सहमति के साथ 3 कंटेस्टेंट के नाम बताए है, जिन्हे घर से बेघर करने का मन बनाया गया है। वही प्रोमो में दिखाया गया है जिसमे घर से बेघर होने के लिए पहला नाम परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) की बहन मन्नारा चोपड़ा (mannara chopda) का नाम सामने आया है। वही अब मन्नारा के साथ दो और लोगो नॉमिनेट किए गए है।

‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17)  के पहले सीजन के नॉमिनेशन की सूची में घर के 3 सदस्य को नॉमिनेट किया गया हैं। जिसमे पहला नाम मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopda), नवीद सोले ( Navid Sole) और अभिषेक कुमार है। शो में अपने अपने नाम आने पर तीनों कंटेस्टेंट काफी निराश हुए। इसी बीच मन्नारा चोपड़ा भावुक हो गई।अब ये देखना दिलचस्प होगा की शो से बाहर कौन जाता है। 

Bigg Boss 17 की कंटेस्टेंट सूची 

वही इस बार के Bigg Boss 17 Season के कंटेस्टेंट की बात की जाए तो इस बार शो में नॉमिनेट हुए मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोले के साथ साथ मुन्नवर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल, जिगना बोरा, फिरोज खान, सन्नी आर्य, रिंकी धवन और अरुण श्रीकांत जैसे ऐक्टर के नाम शामिल है।