डेस्क : इंडियन आइडल सीजन 12 एक ऐसा रियलिटी शो था जो अन्य रियलिटी शो से भी ज्यादा वक्त तक चला। इस शो को पवनदीप राजन ने जीता था, इतना ही नहीं अरुणिता कांजीलाल इस शो की रनरअप बनी थी, शो के ख़तम होने के बाद भी कंटेस्टेंट काफी चर्चा में रहे थे।
दोनों की इस वक्त बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को लोग देश-विदेश से जानते हैं। अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन विदेशों में जाकर शो करते हैं दोनों की यह जोड़ी एक सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों लोग मिलके सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपडेट देते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए उनके चाहने वालों को यह आसानी से पता चल जाता है की दोनों मिलकर कहाँ पर गाना गाएंगे।
शुरू से ही दोनों को एक लव ऐंगल के साथ जोड़कर देखा जाता था, इतना ही नहीं जब यह शो टीवी पर प्रसारित किया जाता था तो दोनों के बारे में अलग-अलग प्रकार की बातें की जाती थी। कोई इनको कपल कहकर बुलाता था तो कोई दोनों की खूब आलोचना करता था।
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल शुरू से ही एक बात कहते नजर आ रहे है कि वह किसी भी प्रकार से एक दुसरे से प्यार नहीं करते हैं। वैसे अब इस बात पर खुद इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश का बयान आया है, मोहम्मद दानिश का कहना है कि लंबे समय से दोनों के लव अफेयर की बात होती आई है। मोहम्मद दानिश ने आगे कहा कि हम शुरू से ही दोनों को चिढ़ाते थे, जैसे कि कभी बोला करते थे आदित्य भैया ने क्या कर दिया। वहीं कभी कभार कहते थे कि हिमेश भाई ने क्या कह दिया। दोनों को छेड़ने में बहुत मजा आता था।