दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया इसका सही जवाब, आप भी जानिए-

डेस्क: बचपन की कहानियां को हम लोग अक्सर याद करते हैं, तो हमारे बचपन में हमारे बुजुर्ग दादा या दादी के जब भी साथ बैठते तो हमें कई प्रकार की कहानियां और पहेलियां सुनने को मिलती थी। जिसमें कई कहानियां तो डरावनी होती थी तो कुछ कहानियां हंसी खुशी में ही चली जाती थी, कुछ पहेलियां ऐसे सुनने को मिलती थी जिससे सुनकर अचंभित हो जाते थे। ऐसी ही एक पहेली है, जिसमें हमेशा इस पहेली में यह सवाल पूछा जाता है कि पहले इस दुनिया में मुर्गी आई या अंडा?

आखिरकार अंडे में से मुर्गी निकला या मुर्गी से अंडा निकला यह सवाल कंफ्यूज पर कंफ्यूज कर देता है लेकिन अभी तक शायद किसी को पता नहीं है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस सवाल का सटीक और सार्थक उत्तर ढूंढ लिया है, की पहले मुर्गी आया या फिर अंडा इस सवाल के ऊपर वैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च करने के बाद पता लगाया। तो चलिए जानते हैं?

जानिए – वैज्ञानिक ने क्या कहा? बता दे की इस सवाल के जवाब को ढूंढने के लिए UK के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर्स ने इसपर शोध किया, रिसर्च के मुताबिक, सबसे पहले इस दुनिया में मुर्गी आई थी, रिसर्चर्स ने बताया कि इस दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई थी, इसकी एक सबसे ख़ास वजह है, और इस वजह के बिना कभी अंडे पैदा हो ही नहीं सकते हैं।

वैज्ञानिक ने रहस्यमई सच बताया: बता दे की रिसर्च में पाया गया है कि अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है, इसके बिना अंडे की खोल कभी नही बनेगी, और ये प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में बनता है, ऐसे में जबतक मुर्गी के गर्भाशय से ये प्रोटीन अंडे के निर्माण में यूज नहीं होगा, अंडा बनेगा ही नहीं। इस तरह ये कंफर्म है कि दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई।

बता दे की रिसर्च कर रहे हैं वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन ने कहा की काफी समय से ये उलझा हुआ सवाल लोगों का सिर खुजला रहा था कि आखिर दुनिया में पहले क्या आया- मुर्गी या अंडा? लेकिन अब वैज्ञानिक सबूत के साथ इसका जवाब मिल गया है।