Bigg Boss OTT 2 : महेश भट्ट ने मनीषा रानी के हाथ पर किया किस, यूजर्स बोले- ‘ये ठरकी है..

Bigg Boss OTT 2 बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन फिल्म निर्माता महेश भट्ट ना सिर्फ इंडस्ट्री में अपने काम बल्कि अपने लव अफैयर को लेकर भी जाने जाते हैं। यहां तक की महेश भट्ट का नाम उनकी ही बेटी पूजा भट्ट के साथ भी जोड़ा जा चुका हैं। ऐसे में महेश भट्ट की ये इमेज आज तक वैसी ही हैं।

असल में हाल ही में महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा को सपोर्ट करने के लिए टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में गए थे। यहां उन्होंने पूजा के साथ ही सभी घरवालों के साथ मुलाकात की। ऐसे में घरवालों के प्रति महेश भट्ट का प्यार भी अब सोशल मीडिया पर खूब छा रहा हैं। आपको बता दे की कुछ फैंस को महेश भट्ट का बिग बॉस के घर में महिला सदस्यों के साथ ज्यादा नजदीक होना पसंद नहीं आया है।

आपको बता दे की बिग बॉस ओटीटी 2 Bigg Boss OTT 2 में ये हफ्ता फैमिली के लिए था, जिसमे सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने आए थे। ऐसे में महेश भट्ट यहां पूजा भट्ट के लिए आए थे। लेकिन यहां वे मनीषा रानी और बेबीका के साथ ज्यादा ही नजदीक रहे जिसे देख लर लोग सोशल मीडिया पर बाते बना रहे हैं। असल में यहां महेश भट्ट ने मनीषा को अपने पैर छूने से मना कर दिया और उन्हे अपनी आँखों में देखने को कहने लगे, इसके बाद उन्होंने मनीषा के सिर पर हाथ फेरा उसके बाद उनके गालों पर। इसके अलावा महेश भट्ट को मनीषा रानी के हाथों को कीस करते हुए भी देखा गया।

वहीं महेश भट्ट को बेबीका के साथ भी काफी नजदीक देखा गया हैं। वीडियो में महेश भट्ट बेबीका के हाथों को रगड़ रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ही महेश भट्ट के लिए बुरा भला बोलना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हे ठरकी का टेग दे दिया तो वही  दूसरे यूजर्स भी महेश भट्ट के लिए इसी तरह के कमेन्ट कर रहे हैं।