Munawar Faruqui : कभी पैसे की तंगी के चलते मां ने कर लिया था सुसाइड, जानें- मुनव्वर की दर्दनाक कहानी….

Munawar Faruqui Sad Story: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लॉक अप शो के विजेता मुनव्वर फारुकी Munawar Faruqui सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं।  हर किसी को अपने जोक्स से हंसाने वाले मुनव्वर अपने अंदर कई दुखों को छुपाये बैठे हैं।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मुनव्वर फारुकी Munawar Faruqui ने अपने बुरे दिनों के बारे में बात करते हुए बताया था, की एक समय ऐसा भी था जब उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं होते हैं ।

सिर्फ यही नहीं पैसों के लिए उन्हे कितनी मशक्कत करनी होती थी ये सब भी मुनव्वर ने अपने इस इंटरव्यू में बताया। मुनव्वर ने अपने बारे बताते हुए कहा की इस शोहरत के पीछे कई बुरे दिन भी हैं जिन्होंने उन्हे मजबूत बनाया। मुनव्वर ने बताया की उनके पिता ने काफी कर्ज ले रखा था। जिसके कारण उन्हे अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। पिता के कर्ज के बाद मुनव्वर Munawar Faruqui को खुद अपने परिवार के लिए काम करना होता था।

मुनव्वर बताते है की उन्होंने कई समय तक एक गिफ्ट शॉप में काम किया जहां उन्हे महीने के सिर्फ 850 रुपये ही मिलते थे। जिसके बाद उन्होंने कुछ और करना चाहा। उन्होंने बताया की उनकी माँ और दादी समोसे बनाते थे, इसलिए उन्होंने समोसे का स्टॉल लगाया। जो की खूब चला। यही नहीं मुनव्वर Munawar Faruqui ने अपनी माँ की मौत के बारे में भी बात की उन्होंने बताया की उनकी माँ के साथ उनके पिता और दादी का रिश्ता ठीक नहीं था।

उस घर में कभी उनकी माँ को सम्मान नहीं दिया गया। उसके अलावा घर में आर्थिक परेशानी जैसी कई वजह रही जिसके कारण माँ ने खुदखुशी की थी। मुनव्वर बताते है की उन्हे आज भी इस बात का अफसोस हैं की उस समय वे इतने पैसे नहीं कमाते थे। कभी अपनी माँ से उनकी परेशानियों के बारे में नहीं पूछते थे।