Bigg Boss OTT-2 के अविनाश के लिए करवा चौथ रखती थी Rubina Dilaik, जानें- क्यों हुआ ब्रेकअप…

Rubina Dilaik And Avinash Sachdev Love Story : टेलीविजन की पर आने वाली ऑनस्क्रीन जोड़ियां कब रियल लाइफ की जोड़ी बन जाती है, इसकी खबर फैंस लगने से पहले ही इनके ब्रेकअप की खबरे सामने आने लगती है। इसी तरह एक जोड़ी इनकी भी रही जिन्हे ऑन स्क्रीन के साथ ही साथ ऑफ स्क्रीन भी फैंस ने खूब प्यार दिया लेकिन दोनों की ये जोड़ी ऑफ स्क्रीन सक्सेस नहीं हो पाई। और नतिजन दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए।

आज हम जिस एक्स कपल के बारे में बात करने वाले है वो कोई और नहीं बल्कि आपके फेवरेट रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव है। अगर आप इन दोनों के फैंस है, तो आपको इन दोनों का सुपरहिट शो छोटी बहु तो याद होगा ही। इस शो में रुबीना और देव की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत रखा था। टीवी शो के जरिए फैंस का दिल जीतते जीतते दोनों एक दूसरे के आगे अपना दिल हार गए और दोनों में असल प्यार की शुरुआत हो गई।

दोनों का प्यार इतना परवान चड़ गया की दोनों ने शादी तक करने का फैसला कर लिया था। लेकिन शायद दोनों के इस प्यार की कोई मंजिल नहीं थी इसलिए दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। आपको याद दिला दे की साल 2008 में जीटीवी पर एक शो आया था छोटी बहु जिसमे रुबीना और अविनाश लीड रोल में होने के साथ ही पति पत्नी थे। इसी तरह शो के दौरान दोनों को एक दूसरे सच में प्यार हो गया। फैंस भी दोनों को एक साथ काफी पसंद करते थे।

यहां तक की बात दोनों की शादी तक आ चुकी थी। बताया जाता है की अविनाश ने रुबीना के दादा से शादी की बात तक कर ली थी। मीडिया में खबर फैली थी की रुबीना ने अविनाश के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। ऐसे में इतनी करीबी होने के बाद भी साल 2013 में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।  आपको बता दें की अविनाश इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रहे है। जबकि रुबीना बिग बॉस 14 में विनर का खिताब जीत चुकी है।