Khatron Ke Khiladi 13 : फिनाले में जीतने के लिए जी जान लगा दी Arjit Taneja ने, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Khatron Ke Khiladi 13 : बेहद प्रसिद्ध स्टंट आधारित शो खतरों के खिलाड़ी 13 का सेमीफाइनल नजदीक है। रोहित शेट्टी के टॉप 5 खिलाड़ी मिल चुके है। अब खेल में जितने कम लोग होंगे खतरे का स्तर उतना ही बढ़ सकता है। निर्माता ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे अर्जित तनेजा ने अभी तक सबसे खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते नजर आए थे।

खतरों के खिलाड़ी 13 से अर्चना गौतम और नायर बनर्जी एविक्ट हो गई है। इस शो में ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा और डीनो जेम्स, शिव ठाकरे और रश्मित कौर 5 लोग फाइनलिस्ट हैं। अब इन 5 से जो भी हारेगा वो फिनाले से बाहर जाएगा। ये शो अब अपने अंतिम चरण में है। दर्शको को इसका फाइनल का काफी इंतजार है।

ग्रैंड फिनाले के पास आने के वजह से स्टंट का स्तर भी काफी बढ़ने वाला है। आने वाले एपिसोड में दर्शको को अर्जित का अभी तक का सबसे खतरनाक स्टंट देखने को मिलने वाला है। अर्जित को जलती आग के बीच कार और ट्रक के बीच टास्क दिया गया है। ये टास्क अभी तक का सबसे खतरनाक स्टंट होने वाला है।

खतरों के खिलाड़ी 13 का आखिरी एपिसोड शनिवार 14 अक्टूबर को टेलीकास्ट होने वाला है। आखिरी राउंड रात 9 बजे टीवी पर दिखाया जायेगा। इस लास्ट एपिसोड में दर्शको को अभी तक का सबसे खतरनाक स्टंट दिया जाएगा। इस के बाद सलमान खान का शो बिग बॉस 17 का सीजन शुरू होगा।