Khatron Ke Khiladi 11 : अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने जीत के 4 दिन पहले ही खोल दी थी अपने पति की पोल – जानें पूरा मामला

डेस्क : टीवी पर्दे पर आने वाला शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को अपना विनर मिल गया है। बता दें की अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को जीत लिया है। अब इस शो से एक अहम जानकारी निकल कर आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी का या कंपटीशन जितना पहले से ही फिक्स था, इसकी भनक उनकी बीवी को 4 दिन पहले ही लग गई थी, जिसके चलते उन्होंने अपने घर पर सेलिब्रेशन किया था।

खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद से अर्जुन बिजलानी को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयाँ मिल रही हैं। इस वक्त उनके घर पर सबसे ज्यादा खुश उनकी पत्नी है जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से उनको बधाई दी है, उन्होंने अनेकों भावुक पोस्ट अर्जुन बिजलानी को लेकर लिखे हैं। फिलहाल आपको यह शो टीवी पर नहीं दिखेगा क्योंकि आने वाले हफ्ते में इसको प्रसारित किया जाएगा। 26 सितंबर रात 12:00 बजे खतरों के खिलाड़ी 11 को अपना विनर मिला था। इस शो को मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाता है। खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद टीवी पर आने वाले कई लोगों ने उनके साथ जश्न मनाया। ऐसे में बिग बॉस 2020 विनर दिव्या अग्रवाल भी उनकी खुशियों में शामिल हुई।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन बिजलानी के घर पर उनके दोस्त आए थे, देर रात तक उनके घर पार्टी हुई और उन्होंने अपने हाथ में ट्रॉफी लेकर कुछ तस्वीरें साझा की। लोगों का मानना था कि अर्जुन बिजलानी इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को जीतेंगे और बीती रात को हुआ भी कुछ ऐसा ही। फिलहाल के लिए उनकी पत्नी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी गई है, बता दें कि वह सारी तस्वीरों में ट्रॉफी के साथ नजर आए थे। अर्जुन बिजलानी की इस पार्टी में श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद मौजूद थे। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग अन्य शूटिंग से बेहद ही अलग होती है, क्योंकि इसमें हर कंटेस्टेंट को जोखिम उठाकर स्टंट करने होते हैं। लोगों का कहना है की अर्जुन बिजलानी और दिव्यंका त्रिपाठी इस शो की शुरू से ही जान रहे हैं। दोनों शुरू से ही ठोस प्रतिद्वंदी के रूप में देखे जा रहे थे।